cgh

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

10 दिन में 75 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए, रोजाना 40 हजार से कम केस आए

देश में नवंबर में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या फिर तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को 32 हजार 61 नए केस आए। यह लगातार 10वां दिन रहा जब 40 हजार से कम मरीज मिले और 36 हजार 537 मरीज ठीक हो गए, जबकि 402 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4899 की कमी आई। बीते 10 दिनों में 75 हजार 654 एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में अब तक 97.35 लाख केस आ चुके हैं, 92.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल 3.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

बीते 2 दिन में ही 18 हजार एक्टिव केस कम हुए

तारीख नए केस एक्टिव केस में कमी
29 नवंबर 39036 6579
30 नवंबर 31179 11599
01 दिसंबर 36474 7278
02 दिसंबर 35506 5955
03 दिसंबर 36574 6997
04 दिसंबर 36711 6182
05 दिसंबर 36010 6396
06 दिसंबर 33178 6322
07 दिसंबर 26207 13447
08 दिसंबर 32061 4899

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 60 देशों के राजनयिक बुधवार 9 दिसंबर को हैदराबाद के भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और बीई लिमिटेड (Biological E Limited) का दौरा करेंगे। पहले यह दौरा 4 दिसंबर को ही होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सेक्रेटरी राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुछ वैक्सीन कैंडिडेट्स को अगले कुछ हफ्तों में लाइसेंस दिए जा सकते हैं। सीरम, भारत बायोटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर ने इमरजेंसी अप्रूवल के लिए अप्लाई किया है। सरकार ने कहा कि तीनों को या इन तीनों में से किसी एक को जल्द मंजूरी दी जा सकती है।
  • स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि मौजूदा समय भारत में 13 तरह की अलग-अलग बीमारियों के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया चल रही है। ये वैक्सीन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दी जाती हैं। इस काम में 2 लाख 40 हजार वैक्सीनेटर जुटे हैं। इनमें से 1 लाख 54 हजार नर्स और मेड वाइफ को कोरोना वैक्सीनेशन के काम में लगाएंगे, ताकि बाकी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
  • केंद्र सरकार ने कहा कि बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए एडिशनल इक्यूपमेंट और कोल्ड चेन की जरूरत पड़ेगी। 10 दिसंबर से इसे राज्यों को सप्लाई किया जाएगा।
  • भारत में तीन वैक्सीन ने अपने लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है। भारत सरकार ने कहा है कि इस पर रेगुलेटर जल्द ही फैसला लेगा और उसके बाद जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 3188 लोग संक्रमित पाए गए। 3307 लोग रिकवर हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 97 हजार 112 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 310 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 65 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9763 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश

यहां मंगलवार को 1345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1497 लोग रिकवर हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 17 हजार 302 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 280 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 664 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3358 हो गई है।

3. गुजरात

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 1325 लोग संक्रमित पाए गए। 1531 लोग रिकवर हुए और 15 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 21 हजार 493 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 172 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 3 हजार 311 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4110 हो गई है।

4. राजस्थान

राज्य में मंगलवार को 1604 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2380 लोग रिकवर हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 84 हजार 116 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 हजार 875 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 60 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2468 हो गई है।

5. महाराष्ट्र

राज्य में मंगलवार को 4026 नए मरीज मिले। 6365 लोग रिकवर हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 59 हजार 367 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 73 हजार 374 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 लाख 37 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 827 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई में रविवार को कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल लेता स्वास्थ्य कर्मी। देश में रोजाना 10 से 11 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-9-december-127994800.html
via IFTTT

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें