
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए गाइडलाइन (प्रोटोकॉल) जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि रोज योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। सुबह या शाम वॉक भी जरूर करें, उतनी ही स्पीड में चलें, जितनी आपको जरूरी लगे।
देश में कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार 668 हो गई है। शनिवार को 94 हजार 406 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, शनिवार को 94 हजार 372 केस सामने आए। वहीं, 1 हजार 114 लोगों की जान गई। इसके साथ देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार 357 हो गई है। इनमें से 9 लाख 73 हजार 372 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 37 लाख 2 हजार 596 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में अब तक 78 हजार 586 मरीजों की मौत हो चुकी है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, शनिवार को देश में 10 लाख 71 हजार 702 सैंपल की जांच की गई। वहीं, अब तक 5 करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
- दिल्ली के राधास्वामी सत्संग व्यास के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और हॉस्पिटल में अभी 1 हजार 386 कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है। अब तक 2 हजार 454 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस सेंटर में अब तक 3 हजार 921 लोगों को भर्ती किया गया है।
#WATCH Delhi: People perform yoga at the ITBP-run Sardar Patel Covid Care Centre and Hospital at Radha Soami Beas in Chhatarpur: Indo-Tibetan Border Police (ITBP) pic.twitter.com/daiQ0icdF1
— ANI (@ANI) September 13, 2020
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते 43 दिन में 852 मौतें हुई हैं। शनिवार को प्रदेश में 37 मौतें हुईं, जो 6 महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को भोपाल में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के ओेएसडी की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 52 जिलों में से सिर्फ डिंडौरी ही इकलौता है, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।
इंदौर में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि दुकान खोलने या कारोबार करने से कोरोना नहीं फैलता। इसकी जगह धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगे। लोग यहां शामिल होते हैं और शहरभर में घूमते हैं।

2. राजस्थान
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख को पार कर गई। लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें 82 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस सिर्फ17 हजार के करीब हैं। इनमें से 9652 संक्रमित प्रवासी राजस्थानी हैं, जो कि विदेशों से राजस्थान पहुंचे थे।
कोरोना के कारण शनिवार रात के बाद बीकानेर में 2, डूंगरपुर में 1, जयपुर में 2, झालावाड़ और उदयपुर में 1-1 मौत हुई। इसके साथ रविवार सुबह तक प्रदेश में कुल मृतकों का आंकड़ा 1228 पर पहुंच गया है।

3. बिहार
राज्य में शनिवार को 1,421 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 56 हजार 866 हो गया है। राज्य सरकार के मुताबिक अभी 16 हजार 610 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 22 हजार 84 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख 37 हजार 765 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 28 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 79 हजार 768 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 29 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,786 नए मामले सामने आए। अब तक 3 लाख 5 हजार 831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 76.35% हो गया है, जबकि मौत की दर 1.42% है। अब तक 73 लाख 58 हजार 471 लोगों की जांच हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-cases-in-states-deceased-recovery-rate-news-and-updates-127714815.html
via IFTTT
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें