
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 479 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 13.85 लाख के पार हो गई। 692 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 हजार 327 की अस्पताल से छुट्टी भी हुई। यह एक दिन में अस्पताल ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 जुलाई को 33 हजार 326 लोग ठीक हुए थे। अब तक देश में कुल 8 लाख 86 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
बीते एक हफ्ते में 3 लाख 7 हजार 622 नए केस आए, लेकिन इसी दौरान 2 लाख 8 हजार 665 मरीज ठीक भी हो गए, जिससे संक्रमितों की संख्या में 93 हजार 860 की बढ़ोतरी हुई।


5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: 24 घंटे में यहां 716 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 26 हजार 926 हो गई। इनमें 18 हजार 488 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 799 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7639 मरीजों का इलाज चल रहा है। इंदौर में संक्रमण में फिर एक बार तेजी आई है। यहां बीते 24 घंटे में 153 नए केस आए हैं।
इसके बाद भोपाल में 132 मरीज बढ़े। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 9251 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख 66 हजार 368 हो गई है। इसमें से 1 लाख 45 हजार 481 एक्टिव केस हैं और इलाज के बाद 2 लाख 7 हजार 194 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। शनिवार को 257 लोगों की मौत हो गई।
मुंबई में कल 1090 मामले सामने आए। 52 लोगों की मौत हुई। 617 लोग ठीक हुए। अब शहर में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 7 हजार 981 हो गई है। अब तक यहां 6033 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

राजस्थान: बीते 24 घंटे में 1120 नए मामले सामने आए। पिछले एक हफ्ते में यह छठवीं बार है जब 900 से ज्यादा केस मिले। शुक्रवार को 958 रोगी मिले थे। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 35 हजार 298 पर पहुंच गया है। इनमें 25 हजार 306 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 613 मरीजों की मौत हो चुकी है। 9379 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 2803 संक्रमितों की पहचान की गई। हालांकि, सैम्पल के पेंडिंग केस क्लियर होने से यह आंकड़ा बढ़ा है। इनमें 24 जुलाई के 1021, जबकि 23 जुलाई और इससे पहले के 1782 पेंडिंग केसों को शामिल किया गया है। यहां एक दिन पहले 1820 संक्रमित मिले थे। शनिवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 2984 संक्रमित मिले। 2191 मरीज ठीक हुए। 39 लोगों की मौत मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 1387 लोग जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 57 हजार 68 सैम्पल की जांच की गई। राज्य में इस महीने 40 हजार 902 मरीज मिल चुके हैं, जबकि मार्च से जून तक सिर्फ 23 हजार 70 केस आए थे थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-26-july-127553625.html
via IFTTT
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें